प्रस्तुत पुस्तक भगवान् श्रीराम तथा भगवान् श्रीकृष्णके पद्यमय गुणानुवाद एवं लीला-प्रसङ्गोंसहित कुछ स्फुट भावमय भजनोंका संग्रह है। एक जिज्ञासुद्वारा संकलित एवं कुछ स्वरचित भजनोंका यह संग्रह सरल हिन्दी एवं समझनेयोग्य राजस्थानी भाषामें है, जिसपर सुललित व्रजभाषा-शैलीका भी प्रभाव है। इन भजनोंको बार-बार पढ़ने एवं सस्वर भावसहित गायन करनेपर प्रेम और आनन्दकी अनुभूति सम्भव है।
आशा है, भगवत्प्रेमी महानुभाव, श्रद्धालु माताएँ, भावमयी देवियोंसहित सरलहृदय बालकोंके लिये भी यह भजनावली अधिकाधिक उपयोगी सिद्ध होगी। अत: सभीसे इससे विशेष लाभ उठानेकी प्रार्थना है।