वर्तमान समयमें परमात्मतत्त्व तथा उसकी प्राप्तिका साधन सरलतापूर्वक बतानेवाले ग्रन्थोंका अभाव-सा हो गया है। इस कारण सच्चे साधकोंको उचित मार्ग-दर्शन मिलना बहुत कठिन हो रहा है! ऐसी स्थितिमें आध्यात्मिक विषयकी अनेक मार्मिक बातोंसे युक्त महापुरुष परमश्रद्धेय स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराज के प्रवचनों का यह ग्रन्थ साधकोंके लिये बहुत उपयोगी है और शीघ्र एवं सुगमतापूर्वक परमात्मतत्त्वका अनुभव करानेमें अत्यन्त सहायक है। किसी भी देश, जाति, धर्म, सम्प्रदाय आदिका कोई भी जिज्ञासु यदि प्रस्तुत ग्रन्थका मनोयोगपूर्वक अध्ययन करेगा तो उसके साधनमें अवश्य उन्नति होगी, इसमें सन्देह नहीं। आशा है कि साधकगण इस संकलनको पढ़कर लाभान्वित होंगे।