॥ श्रीहरि:॥

gstlogo
हिन्दीarrowdown
प्रेमयोग का तत्त्व

श्रद्धेय श्रीजयदयालजी गोयन्दका

हिन्दी/संस्कृत

इस पुस्तकमें प्रेमसम्बन्धी २३ लेखोंका संग्रह किया गया है। इन लेखोंमें प्रेमके वास्तविक स्वरूप और उसकी प्राप्तिके विविध साधनोंका वर्णन तो है ही, साथ ही श्रद्धा और प्रेम, प्रेम और शरणागति, प्रेम और समता, भगवत्प्रेम और भगवत्-सुहृदताका तत्त्व भी भलीभाँति समझाया गया है एवं भगवान‍्के प्रति महाराज दशरथ, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, सीता और भक्त सुतीक्ष्ण आदिका तथा श्रीरुक्मिणीजी, श्रीराधाजी, द्रौपदी, मीराबाई और गोपियोंका एवं भक्त प्रवीर आदि भगवत्प्रेमीजनोंका, जो अलौकिक आदर्श और अनुकरणीय प्रेमभाव था, उसका भी विवेचनपूर्वक स्पष्टतया दिग्दर्शन कराया गया है। यद्यपि इन लेखोंमें प्रेमके विषयकी पुनरुक्ति दिखायी देती है, किन्तु वह अनिर्वचनीय प्रेमतत्त्व साधककी समझमें भलीभाँति आ जाय, इसलिये प्रेमके विषयको बार-बार सुन-पढ़कर समझ लेना अत्यन्त आवश्यक होता है; अत: इस पुनरुक्तिको दोष नहीं समझना चाहिये। एवं प्रेमको प्राप्त करनेके इच्छुक साधक उचित समझें तो इन लेखोंको पढ़ने और मनन करनेकी कृपा करें और तदनुसार अपने जीवनको विशुद्ध भगवत्प्रेममय बनानेका प्राणपर्यन्त प्रयत्न करें— यही मेरा उनसे विनम्र निवेदन है।
जयदयाल गोयन्दका
  • प्रथम पृष्ठ
  • विनम्र निवेदन
  • सभी साधनोंमें वैराग्यकी आवश्यकता तथा प्रेमाभक्तिका निरूपण
  • संसारसे वैराग्य और भगवान‍्में प्रेम होनेका उपाय
  • सर्वोत्तम सत्संगका स्वरूप और उसकी महिमा
  • श्रीप्रेम-भक्ति-प्रकाश
  • रामायणमें आदर्श भ्रातृ-प्रेम
  • अनन्य प्रेम ही भक्ति है
  • प्रेमका सच्चा स्वरूप
  • प्रेम और शरणागति
  • श्रद्धा-विश्वास और प्रेम
  • अनन्य प्रेम और परम श्रद्धा
  • प्रेम और समता
  • शरणागति और प्रेम
  • अनन्य भक्ति और भरत आदिका प्रेम
  • प्रेमपरवश भगवान‍्की लीला
  • अनन्य विशुद्ध भगवत्प्रेम और भगवान‍्की सुहृदता
  • प्रेम-साधन
  • गोपियोंका विशुद्ध प्रेम अथवा रासलीलाका रहस्य
  • तुम मुझे देखा करो और मैं तुम्हें देखा करूँ
  • भगवद्दर्शनकी उत्कण्ठा
  • श्रद्धा, प्रेम और तीव्र इच्छासे भगवत्प्राप्ति
  • प्रेमसे ही परमात्मा मिल सकते हैं
  • भगवत्प्रेमकी प्राप्ति और वृद्धिके विविध साधन
  • सबसे भगवद‍्बुद्धिपूर्वक समान और निष्काम प्रेम करनेसे भगवत्प्राप्ति
  • अंतिम पृष्ठ

सम्बंधित ई-पुस्तकें

ध्यानावस्था में प्रभु से वार्तालाप

ध्यानावस्था में प्रभु से वार्तालाप

मनुष्य का परम कर्तव्य

मनुष्य का परम कर्तव्य

गीता के परम प्रचारक

गीता के परम प्रचारक

स्त्रियों के लिये कर्तव्य शिक्षा

स्त्रियों के लिये कर्तव्य शिक्षा

नल दमयन्ती

नल दमयन्ती