प्रस्तुत पुस्तिकामें ‘कल्याण’ वर्ष १७, अङ्क १२ में गये हुए दो लेख दिये गये हैं। ‘महाभारतमें श्रीकृष्ण’ शीर्षक लेखके लेखक हैं श्रीहनुमानप्रसादजी पोद्दार और ‘महाभारतके कुछ आदर्श पात्र’ नामक लेख श्रीजयदयालजी गोयन्दका द्वारा लिखित है। दोनों लेखोंमें महाभारतके दस उत्कृष्ट पात्रोंके जीवनकी आदर्श महत्त्वपूर्ण और उपदेशप्रद घटनाएँ हैं। आशा है कि पाठकगण इनसे यथासम्भव लाभ उठानेका प्रयत्न करेंगे।