इस पुस्तकमें श्रद्धेय श्रीभाईजीद्वारा लिखित आदर्श हिंदू-विवाहका स्वरूप, उसका महत्त्व, पति-पत्नीके कर्तव्य, धर्म, व्यवहार आदि विषयके लेखों, पदों एवं पत्रों आदिका संग्रह है। इसमें पति-पत्नीके आपसी मत-भेदोंको दूर करनेके सरलतम सूत्र दिये गये हैं। दहेज, तलाक आदि जैसे महत्त्वपूर्ण विषयके लेखोंको भी इसमें सम्मिलित कर लिया गया है। श्रद्धेय श्रीभाईजीद्वारा निर्दिष्ट इन सूत्रोंके अनुसार चलनेसे दाम्पत्य-जीवन निश्चितरूपसे सुखपूर्ण एवं आदर्श हो सकता है। ये सभी सूत्र बहुत उपयोगी एवं मननीय हैं। सभीको इससे लाभ उठाना चाहिये।